तीन किसानों की 20 बीघा फसल जली
कांधला। आंधी के बीच कस्बा एलम में हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गांव एलम निवासी किसान सुशील की आठ बीघा फसल के ऊपर गिर जाने से गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ समय के बाद ही आग की उठती लपटों ने पास ही स्थित इंद्र सिंह की छह बीघा, देवसिंह की छह बीघा फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। मामले की सूचना किसानों को लगी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंच गए और बड़ी मुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 20 बीघा गन्ना जल चुका था।