कैराना। एसपी देव रंजन वर्मा के निर्देशन में रविवार को कैराना तहसील सभाकक्ष में सीओ राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कैराना, कांधला और झिंझाना थाने से संबधित दंपति विवाद में आपसी समझौते के प्रयास किए गए। रविवार को ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में मोहम्मदपुर राई निवासी हुसैन अहमद, कांधला निवासी राहिल, मीरापुर निवासी जीशान, मोनू एवं मुस्तकीम निवासी झिंझाना तथा कैराना निवासी शेरखान के परिवारों के विवाद में समझौता करा दिया। इस दौरान टीम में भूषण जिंदल, राकेश कुमार गर्ग, जीवन ज्योति अरोड़ा, अजय सिंघल, अनीता बंसल, प्रीति अग्रवाल एवं संगीता जिंदल मौजूद रहे।