कैराना।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय आलखुर्द में स्कूल चलो अभियान के चलते रैली निकाली। शुभारंभ प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। बच्चों ने बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों ने लोगों से बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षिका ममता रानी, बबीता मौजूद रही।