फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सरकार से शामली कृषि विज्ञान केंद्र को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के लिए बजट मिलने की उम्मीद जगी
विज्ञापन

शामली। आखिर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली की ओर से शामली में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की स्वीकृति मिल गई है।
मुजफ्फरनगर जिले में बघरा में कृषि विज्ञान केंद्र चला आ रहा था। 2011 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शामली को नवसृजित जिला घोषित किए जाने के बाद शामली में नया कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई थी। शामली समेत सभी कृषि विज्ञान केंद्र की भूमि का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली की टीम ने शामली के जलालपुर गांव की भूमि का स्थलीय निरीक्षण करके मिट्टी का नमूना लेकर गई थी। मेरठ सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की टीम ने शामली कृषि विज्ञान केंद्र की भूमि पर कब्जा लेकर अपनी रिपोर्ट भारत सरकार के कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली को भेज दी थी। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार प्रचार के निदेशक एसके सचान ने बताया कि भारत सरकार के कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली से शामली कृषि विज्ञान केंद्र स्थापना की मंजूरी व भूमि पर कब्जा लिए जाने की मंजूरी गत 20 मार्च को प्राप्त हो गई। इस वित्तीय वर्ष 2018-19 को अप्रैल माह के अंत तक भारत सरकार से शामली कृषि विज्ञान केेंद्र की स्थापना का बजट प्राप्त होने की संभावना है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिह ने बताया कि भारत सरकार से इस माह के अंत तक शामली कृषि विज्ञान केंद्र का स्थापना बजट प्राप्त हो जाने की उम्मीद है। इस वित्तीय वर्ष में शामली कृषि विज्ञान केंद्र के नाम से कार्यक्रम शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें