फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर लोगो को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर किया जागरूक
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे के हिंदू इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को कस्बे के पूर्वी यमुना नहर बाईपास स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग की स्थापना के बाद कस्बे व क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कस्बे व क्षेत्र में बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा के संसाधन की कमी होने के चलते कॉलेज में अलग से बालिका वर्ग की स्थापना कर प्रवेश शुरू कर दिए गए, जिसमें छात्राएं विज्ञान, वाणिज्य आदि विषय पर शिक्षा प्राप्त कर सकेगी। छात्रों ने रैली में शामिल होकर कस्बे का भ्रमण करते हुए बेटियों को बेटों सम्मान शिक्षा के अधिकार व सम्मान का संदेश दिया। रैली कस्बे के कैराना कांधला बाईपास मार्ग, मैन बाजार, मोहल्ला रायजादगान, मौलानान, खैल मौहल्लो से निकाल कर छात्रों ने अभिभावकों से बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कालेज प्रांगण में रैली का समापन किया गया। इस दौरान प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल, घनश्याम शर्मा, सुशील शर्मा, मोहनलाल चावला, सुरेश सैनी, मुकेश सैनी, योगेश कुमार, रवि कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें