श्रीराम मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
जलालाबाद (शामली)। प्राचीन श्रीराम मंदिर प्रांगण में सुंदर कांड समिति द्वारा अखंड सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया गया। समिति के सदस्यों ने भक्ति भाव से भजनों के माध्यम से भक्ति रस की गंगा बहाई। राम सेवा समिति द्वारा हनुमान जी की महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अंकित गोयल, सचिन, राहुल, टिंकू, अविनाश आहुजा, पंडित राधेश्याम शर्मा, राजकुमार रुहेला, राजकुमार शर्मा, वंदना शर्मा, नीलिमा, इंदु आहुजा आदि का सहयोग रहा।