शामली।
एलआईसी ने सोमवार को सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते किया। इस दौरान विकास अधिकारी एमए खान ने निगम के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, शाखा प्रबंधक नरदेव सिंह ने सभी बच्चों और शिक्षकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, लगन व कठिन परिश्रम के द्वारा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी आगे भी ऐसे ही अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन करने की अपील की। जिसमें दिव्यांश गोयल, लक्ष्य जिंदल, वंश अग्रवाल, भूमि गोयल, आशी गोयल, चिराग गर्ग, हिमांशु, अक्षम आदि को सम्मानित किया। संचालन शशि चौहान ने किया। इस दौरान नितिन अरविंद टंडन, राकेश, विकास जैन आदि मौजूद रहे।