कैराना।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के मायापुर आने के चलते प्रशासन-पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सांसद बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि एवं परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके मायापुर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। गृहमंत्री के आने की सूचना पर प्रशासन द्वारा फार्म हाउस पर सुरक्षा के इंतजाम करने शुरू कर दिए थे। बेरिकेडिंग की गई थी। केंद्रीय गृहमंत्री के आने से पहले डॉग स्क्वॉड टीम ने मेटल डिटेक्टर के साथ ही पूरे परिसर की कई बार गहनता के साथ जांच की। इस दौरान पानीपत-खटीमा मार्ग पर वाहनों को बाईपास से निकाला गया। खुफिया इकाईयों ने कई बार इस संबंध में चेकिंग की। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कमर कसी हुई थी। मायापुर फार्महाउस पर जैमर लगी गाड़ी लगायी गई थी, जो गृहमंत्री के साथ रास्ते में भी मौजूद थी। इस दौरान लोगों के मोबाइलों में नेटवर्क खत्म हो गए थे।
मिनट दर मिनट
10.42 बजे गृहमंत्री राजनाथ की सुरक्षा के लिए ट्रायल लिया गया।
1.30 बजे पब्लिक इंटर कॉलेज में हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर उतरा
01.33 बजे मायापुर फार्महाउस के लिए हैलीपेड से गाड़ी में रवाना हुए।
01.45 बजे गृहमंत्री राजनाथ मायापुर फार्महाउस पर पहुंचे।
02.21 बजे राजनाथ सिंह मायापुर से हैलीपेड के लिए रवाना हुए।
02.43 बजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर उड़ान भर गया।