जलालाबाद (शामली)। कस्बे के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में चल रहे पर्यावरण प्रशिक्षण शिविर में चार्ट बनाकर अध्यापकों ने संदेश दिया।
जलालाबाद के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में विकास खंड के प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पर्यावरण शुद्ध स्वच्छ रखने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा है। जिसमें शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी राकेश वालिया ने बताया कि समाज में शिक्षक का बहुत ऊंचा स्थान है। वह कई रूपों से समाज को दिशा प्रदान कर समाज की दशा बदल देता है। उनमें से मानव समाज के सामने मुख्य रुप से आज के समय में फैल रहा दूषित पर्यावरण को शुद्ध स्वच्छ रुप से वातावरण को बदलना होगा। जिसके लिए आप सभी को प्रयास करना है। स्कूलों में पेड़ पौधे लगाने व साफ सफाई पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर में हरेंद्र कुमार, रजनी पुंडीर, सलूजा मलिक, राज सिंह पुंडीर, अरुण सैनी, आदि ने पर्यावरण पर भावपूर्ण चार्ट बनाकर प्रदर्शित किए । इस दौरान ब्लाक समन्वयक सुदेश विश्वकर्मा, सुशील कुमार, आदि रहे।