फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में शामली के निशानेबाजों ने लगाए सटीक निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पानीपत में आयोजित सातवीं बहादुर सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली के निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 18 से 21 जनवरी तक हुई चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के गौरव चौहान ने एयर पीप साइट और एयर राइफल टीम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चंचल कुमार ने एयर राइफल दिव्यांग वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एयर पिस्टल टीम वर्ग में आयुष निर्वाल एवं शिवम तोमर ने कांस्य पदक जीता। सोमवार को सभी विजेताओं का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रीतम सिंह, हरपाल सिंह, क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, सर्वेश तोमर, अंकुुर कुमार, गौरव कांबोज, अभय सरोहा, आकाश मलिक, रोहित राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें