छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरित की
शामली। आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में कॉलेज प्रधानाचार्य विमलेश ने गरीब छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरित की। इसके साथ ही उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए अपने गुरुओं और माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपना करियर बनाने के लिए अपील की। इस दौरान विजय नारायण, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।