शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा हुआ है। शामली कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलवाकर उसे सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन में उसकी जेब से मिले कागजात पर पप्पन निवासी कंडेला लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कंडेला गांव से जानकारी की, लेकिन देर शाम तक उसके परिजनों का पता नहीं चल सका। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति बेहद गरीब था और पूरी रात खुले आसमान के नीचे ही पड़ा रहा। ठंड लगने से उसकी मौत हुई होगी।