फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म योद्घाओं ने सीखी तलवार बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म योद्धाओं ने सीखी तलवारबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बजरंग दल संभाग अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तलवारबाजी के साथ ही रायफल , दंड और योगासन का प्रशिक्षण दिया गया।
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संभाग अभ्यास वर्ग सहारनपुर और मेरठ विभाग के तत्वाधान में चल रहा है। युवाओं को राष्ट्रभक्ति, आत्मसुरक्षा एवं भारतीय संस्कृति के संस्कार प्रदान किए जाने हैं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों को तलवारबाजी, रायफल, दंड, युद्घ व योगासन का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास वर्ग के मुख्य शिक्षक विवेक प्रेमी ने बताया कि देश के अंदर हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए बजरंग दल धर्म योद्धाओं की भर्ती अभियान चलाया है। इसके साथ ही सभी भर्ती किए जा रहे धर्म योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही बौद्घिक सत्र में सभी को विरेंद्र सिंह ने विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान मांगेराम, विशाल निर्वाल, चंदन सिंह, राजकुमार, देवेंद्र, सोम, सन्नी शर्मा, रोहित, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें