कैराना (शामली)। शुक्रवार को विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के छात्र तहसील पहुंचे और एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंप कर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय मेरठ में छात्र संघ चुनाव हो चुका है और सभी कॉलेजों में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज के प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर पर आरोप लगाया कि महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं होने देना चाहते। जो कि छात्रों के साथ अन्याय है। छात्र संघ चुनाव छात्रों का अधिकार है। छात्रों ने कहा कि अगर महाविद्यालय में चुनाव नहीं हुआ तो हम सभी छात्र-छात्राएं उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान रोहित चौहान, अनुज चौहान, अमित चौधरी, वसीम अहमद, अरुण कुमार, रवि कुमार, सरिता कुमारी, मोनिका चौधरी, फातिमा, कोमल, मुस्कान आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।