शामली। शामली टेलीकॉम डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की बैठक राकेश गोयल के प्रतिष्ठान अजय एंटरप्राइजेज सीबी गुप्ता कॉलोनी पर हुई। इस दौरान सभी कंपनी के मोबाइल हैंडसेट डिस्ट्रीब्यूटर, सिम व रिचार्ज डिस्ट्रीब्यूटर और डीटीएच डिस्ट्रीब्यूटर शामिल हुए। सर्वसम्मति से राकेश गोयल सिलावर को अध्यक्ष चुना गया। उमाकांत गोयल को महासचिव और पुनीत गर्ग मुन्ना को कोषाध्यक्ष चुना गया। ललित जैन, अंशुल जैन, तरुण संगल, अरुण गोयल, जावेद अंसारी, विकास गोयल, अंकुर संगल अरुण कुमार गोयल और विकास कुमार को एसोसिएशन की संचालन समिति में शामिल किया गया। साथ ही एसोसिएशन का पंजीकरण कराने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।