शामली। एकता समाज समिति की बैठक आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया। रविवार को दिल्ली रोड पर एक रेंस्तरा में एकता समाज समिति की बैठक आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष मौलाना मौहम्मद अकरम ने समाज में आपसी भाईचारे बनाए रखने पर जोर दिया।इस मौके पर एकता समाज समिति के जिलाध्यक्ष पद पर ग्राम मालैंडी निवासी चौधरी बलराज मुखिया को मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव सचिनराणा, मंडल अध्यक्ष गूयर चौधरी, डाक्टर राम निवास लिलौन, मौलाना अकमल, रवि गहलौत, मौहम्मद जाबिर, हाजी साजिद कांधला, डाक्टर नूर मौहम्मद, ताजमौहम्मद, डाक्टर रामनिवास, जसविंद्र, मनोज पंवार, चौधरी तसव्वर, मनोज, डाक्टर हाकम बलवा मौजूद रहे।