विजयदशमी पर किया गया शस्त्रों का पूजन
शामली।
विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह घरों में विधि विधान से विशेष पूजन हुआ, मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पर बही-खातों का पूजन किया। लोगों ने अपने घरों में शस्त्रों का पूजन हुआ। बजरंग दल के जिला कार्यालय पर शस्त्र पूजन के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्श पर चलने का आह्वान किया गया। बजरंग दल के जिला कार्यालय पर मेरठ छात्र प्रांत प्रमुख विवेक प्रेमी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई के खिलाफ अच्छी की जीत को सार्थक करता है। भगवान श्रीराम ने शस्त्र उठाकर धर्म की रक्षा करते हुए राक्षसों का संहार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गोहत्या रोकने और जेहादियों का अंत करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम ने बुराइयों को त्यागने और राष्ट्रधर्म की रक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक विशाल निर्वाल, विहिप के जिला सहमंत्री सन्नी शर्मा, गौरव निर्वाल, अरुण परखी, विवेक बिडला, हिमांशु शर्मा, रवि कुमार, रजनीश चौबे, मिलन, सागर कुमार, अमित टिटौली, आर्यन उपाध्याय, विकास शर्मा, कुलदीप धीमान, सचिन भारद्वाज, विनय संगल, कार्तिक पुरी और अर्जुन गौतम आदि मौजूद रहे।