पर्यावरण संतुलन के लिए ओजोन जरूरी
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के तत्वावधान में शुक्रवार से ओजोन सप्ताह के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विज्ञान संकाय के प्राध्यापक डॉक्टर विशाल कुमार, डॉक्टर बिजेंद्र सिंह और संगीता तोमर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए ओजोन जरूरी है। रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर सतेंद्र प्रसाद ने की। कार्यक्रम में छात्रा कुमारी यशी गर्ग, कुमारी सृष्टि तथा कुमारी नीशू ने भाषण दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापक डॉक्टर बिजेंद्र सिंह ने ओजोन परत के संबंध में विषय परक भाषण दिया। डॉक्टर विशाल कुमार ने ओजोन परत तथा पर्यावरण तथा मानव स्वास्थ्य के पारस्परिक संबंध में छात्राओं को अपने उद्बोधन के माध्यम से मार्गदर्शन दिया।