पत्रकार के पिता का इंतकाल
शामली। पत्रकार अनवर अंसारी के पिता हाजी महमूद अंसारी का सोमवार दोपहर हार्टअटैक पड़ने पर इंतकाल हो गया। दोपहर बाद कैराना रोड पर ईदगाह परिसर स्थित कब्रिस्तान में ले जाकर उनका शव सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान शहर के काफी लोग मौजूद रहे।