वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध पकड़ा
कांधला(शामली)। बुधवार सुबह थाना प्रभारी उमेश रोरिया अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने कस्बे के बस स्टैंड की ओर से आते एक बाइक सवार युवक को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया । पुलिस के अनुसार युवक ने बाइक को तेज कर भगा लिया, जिसका पीछा करने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी के अनुसार युवक से बाइक के विषय में कागजात के बारे में जानकारी चाही, तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया के अनुसार युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अमित निवासी कांधला मोहल्ला कानूनगोयान बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान कर दिया है।