शामली। शुक्रवार को भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के तत्वावधान में मां सावित्री हास्पिटल में अल्ट्रासाउंड, जच्चा-बच्चा एवं नेत्र रोग का जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने किया। शिविर में डाक्टर रीतिनाथ शुक्ला, डाक्टर नीलम, डाक्टर ऋषभ बंसल एवं संजीव ने 52 मरीजों की जांच की। सभी को बीमारी के कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, योगेंद्र शर्मा, सुनील, जाहिद हसन, संजय शर्मा, अरविंद आदि मौजूद रहे।