ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
ऊन। बृहस्पतिवार को ऊन बाईपास पर एक बाइक सवार शामली से थानाभवन मार्ग की ओर जा रहा था। सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार घायल कर दिया। गंभीर हालत के चलते लोगों ने बाइक सवार को ऊन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बताया गया कि बाइक सवार अवधेश पुत्र पाल्लेराम निवासी टांडा जिला बागपत का है। हालत गंभीर होने केे कारण घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।