किसानों की समस्याओं का समाधान होगा
बाबरी। बंतीखेड़ा गांव में प्रदेश के प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा का भव्य स्वागत किया गया।
रविवार को बंतीखेड़ा गांव मे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा को डेलीगेट सतेंद्र ने गन्ना मंत्री को अवगत कराया कि जिला गन्ना अधिकारी से किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। मंत्री ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। संचालन नीटू कश्यप भनेड़ा जट्ट द्वारा कियागया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर कृष्णपाल कश्यप ने की। इस मौके पर रणजीत कश्यप, वीर सिंह कश्यप,ओमकुमार गर्ग,अवधेश गर्ग, कुलदीप, हरबीर सिंह, फूूल सिंह कश्यप, भगवत कश्यप, जयपाल सिंह शास्त्री जी ,सुरेंद्र शर्मा, अमित कश्यप मौजूद रहे।