कैराना।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटर में अपना परचम लहराया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय में इंटर का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 97.5 प्रतिशत रहा। इंटर में अजय कुमार 89.4 प्रतिशत व हाईस्कूल में आकाश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक व समिति के सदस्यों ने छात्रों व प्रधानाचार्य को हार्दिक बधाई देते हुए मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।