कैराना। नगरपालिका में डूडा विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवासीय शहरी योजना के तहत तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। डूडा विभाग के इंजीनियर सचिन चौहान ने बताया कि कैराना नगर पालिका में पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक तीन दिवसीय कैंप लगाया गया। जिसमें कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को 80 लोगों के आवेदन जमा किए गए। जिन लोगों के कड़ियों के मकान हैं। उन्हें हाउस टैक्स की रसीद, पति-पत्नी में से किसी एक का फोटो और उसी व्यक्ति के बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी व पति पत्नी दोनों के आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी अनिवार्य हैं। जिन लोगों के पास प्लाट हैं। वह उपरोक्त कागजात के अतिरिक्त अपने बैनामे की फोटो कॉपी भी साथ लेकर आए।