नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 8.85 लाख
शामली। सहारनपुर जिले के मोहम्मदपुर कंधेला निवासी साकिब अली ने संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायती में बताया कि थानाभवन के दो युवकों ने उसे स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने आठ लाख 85 हजार रुपये उनके खाते में भेजे गए। शिकायत में आरोप लगाए गया नौकरी के नाम पर धनराशि प्राप्त होने के बाद दो जनवरी 2021 को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर उसे दिया गया, जिसमें 17 जनवरी 2021को ज्वाइनिंग करने के बारे में उसे बताया गया। आरोपियों ने कहा कि ज्वाइनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग से ई-मेल आएगा। ईमेल मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट पद की नौकरी के लिए ज्वाइनिंग करने के लिए जाए। पीड़ित ने बताया कि उसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ई-मेल नहीं मिला। तब उसने आरोपियों से पता किया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।