फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 74 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में 17 महिलाओं समेत 74 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 556 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 74 संक्रमित मिले हैं। इनमें 17 महिलाओं के अलावा 10 साल से कम आयु के छह बच्चे और 10 से 18 साल के 12 किशोर-किशोरी शामिल हैं। ज्यादातर संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जांच रिपोर्ट में गांव मालेंडी, सेवापुर, तितरवाड़ा, कुरमाली, दुल्लाखेड़ी, काजीखेड़ा, भाज्जू, कुतुबगढ़, अंबेहटा, खानपुर, कंडेला, गोहरनी, नकुड़, जंधेड़ी, कसेरवा कलां, लांक में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। कस्बा कैराना में तीन लोग, पेलखा में चार, सहपत में छह, मामौर में दस लोग कोरोना संक्रमित हुए। गांव अलीनगर में छह, ननौता में दो, सिसौली में सात, नोजल में आठ, महावतपुर में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सहारनपुर के दो लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में 74 और संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 556 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें