फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में जिले को लगे विकास के पंख: सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में जिले को लगे विकास के पंख: सुरेश राणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली में 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कॉलेज सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने इस जिले के विकास को पंख लगाए हैं। उन्होंने कहा पांच राजकीय इंटर कॉलेज, तीन राजकीय डिग्री कॉलेज और अन्य कई शिक्षण संस्थानों के साथ ही जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात जिले को मिलने वाली है। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक मुनीश संगल, अलका बंसल, अनीता अग्रवाल, इंदू, प्राची, मधु तोमर, मधुबाला, पवित्री, रेणुका शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी व संजीव पंवार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें