फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसी देकर लाखों की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुजफ्फरनगर जिले के गांव अंतवाड़ा निवासी विकास उनका परिचित था। उसका घर पर आना-जाना था। कुछ दिन पहले विकास ने उनकी पत्नी की चंडीगढ़ के एक बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही। उसके झांसे में आकर उन्होंने पांच लाख रुपये खाते में जमा करा दिए। जबकि करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद ले लिए थे। इसके बाद न तो नौकरी लगी और न ही रकम वापस दी। सीओ सिटी अशोक कुमार के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली के एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि ठगी के आरोपी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें