कैराना। बृहस्पतिवार शाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राज मंगल सिंह यादव, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कचहरी परिसर को निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा 1886 में बने तहसील के पुराने जर्जर भवनों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि शामली में जिला कोर्ट बनने के बाद यहां पर नई कोर्ट के लिए भवनों की कमी है। कोर्ट के नए भवनों के निर्माण के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। मौके पर जिला शासकीय अधिवक्ता ( फौजदारी ) संजय चौहान और अभियोजन अधिकारी शामली गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।