फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में आईं 27 शिकायतें, 3 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन शिकायतों का निस्तारण किया
विज्ञापन

कैराना। तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 27 शिकायती पत्रों में से मौके पर तीन का निस्तारण कर दिया गया।
मंगलवार को अवकाश के कारण तहसील सभागार कक्ष में बुधवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरियादियों की ओर से कुल 27 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए। अधिकतर शिकायती पत्र गांवों में ई-पॉश मशीन द्वारा फिंगर नहीं पकड़ने के कारण राशन नहीं मिलने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने, भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित थे। इनमें से मौके पर तीन का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर उनके यथाशीध्र हल करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार रनबीर सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार कामेेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें