कैराना। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 27 शिकायतों में से मौके पर मात्र तीन का निस्तारण किया गया।
तहसील सभागार कक्ष में बुधवार को एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया। फरियादियों की ओर से कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिनमें अधिकतर शिकायती पत्र गांवों में ई-पॉश मशीन द्वारा फिंगर नहीं पकड़ने के कारण राशन नहीं मिलने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने, भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित थे। इनमें से मौके पर तीन का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर उनके यथा शीघ्र हल करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार रनबीर सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार कामेेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।