झिंझाना। गांव म्यान कस्बा बिडौली में रोहिताश पुत्र सीमरू की फलों की दुकान है। सोमवार की रात अचानक दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग में गोदाम की छत भी जलकर नीचे गिर गई। रोहिताश ने बताया की गोदाम में लगभग तीन लाख रुपये कीमत की मूंगफली और सेब आदि की पेटियां रखी हुई थी। इसके अलावा इनवर्टर बैट्री, जूस बनाने की मशीने व गल्ले में रखे दस हजार रुपये और अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने कई घंटे मशक्त के बाद आग को बुझाया।