हमले के आरोपी से पूछताछ
शामली। अक्तूबर में मोहल्ला बनखंडी रोड निवासी अंकित को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को लाकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा घटना नहीं की गई थी। मामले में पूछताछ चल रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।