फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदत, समय, रिश्ता और मौत किसी का इंतजार नहीं करते: मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखेबाज दोस्तों की संगति से बचें
विज्ञापन

शामली।
जैन धर्मशाला में चल रहे पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन आर्जव धर्म की पूजा अर्चना की गई। जैन मुनि महाराज ने लोगों को सरलभाव का भी ज्ञान कराया।
श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति द्वारा जैन धर्मशाला में आयोजित पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन आर्जव धर्म की पूजा अर्चना की गई। इंद्र इंद्राणियों ने लौंग, गोला, इलायची, चावल आदि द्रव्यों से पूजा अभिषेक किया। जैन मुनि विज्ञान सागर महाराज ने कहा कि आदत, समय, रिश्ता व मौत किसी का इंतजार नहीं करते। लोगों में सरलभाव का होना आवश्यक है। सरल व्यक्ति किसी को भी अपना बना सकता है। उन्होंने कहा कि अपने अंदर नम्रता लाएं, धोखेबाज दोस्तों की संगति से बचें, अपनी सोच को बदलें। जितनी आपके अंदर सरलता होगी, उतना ही आनंद आएगा। उन्होंने कहा कि रात का खाना मनुष्यों को बीमार कर देता है, इसलिए रात के खाने को छोड़ दें। उन्होंने कहा कि अन्न का कभी अपमान मत करो। जितना खाना है, उतना ही भोजन ले, वरना अगले जन्म में भिखारी बनना पड़ेगा। इस अवसर पर जेके जैन एडवोकेट, राजीव जैन, आलोक जैन, दीपक, अनिल जैन, प्रवीण जैन, अमित जैन, श्रीपाल जैन, मनोज जैन, मंजू जैन, सुधा जैन, सुशील जैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें