फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गुना शुद्घ मुनाफे के लालच में बन रहा मौत का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चार गुना मुनाफे के लालच में बन रहा मौत का सामान
शामली।
रुपयों के लालच में मौत का सामान बनाया जा रहा है और क्षेत्र में शराब की भट्ठी धधक रही हैं। जानकारों के अनुसार एक बोतल कच्ची शराब बनाने पर चार गुना मुनाफा होता है। इसी लालच में अवैध रूप से शराब बनाकर बेची जा रही है। अंग्रेजी, देशी शराब के मुकाबले कच्ची शराब सबसे सस्ती पड़ती है। इसकी बिक्री का कारण यह कारण है कि एक तो यह सस्ती है और दूसरा कारण है कि जिसको इसकी लत पड़ गई उसे दूसरी शराब मुंह नहीं लगती। जानकारों के अनुसार गुड़ में केमिकल मिलाकर यह शराब बनाई जाती है। केमिकल की मात्रा का अंसतुलन ही इसे जहरीली बना देता है। एक बोतल शराब बनाने में करीब 30 रुपये का खर्च आता है। जबकि 120 से 150 रुपये की बोतल तक बेची जाती है। इसी लालच में खादर क्षेत्र में शराब की भट्ठियों में शराब बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें