फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नशामुक्त होने पर एसपी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

चौकी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत गांव जिजौला नशे से मुक्त होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी को सम्मानित किया। वहीं चौकी पर एसओ झिंझाना और अवधेश शर्मा को सम्मानित किया गया। जिजौला में स्मेक की सबसे ज्यादा बिक्री होती थी। जिसको लेकर ग्रामीण बहुत परेशान थे। आरोप था कि पुलिस संरक्षण में स्मैक को बेचा जा रहा है, लेकिन चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा की नियुक्त के बाद ग्रामीणों ने फिर से इसकी शिकायत की। उन्होंने एसपी से मामले में बात कर स्मैक तस्करों पर जमकर डंडा चलाया। इससे खुश होकर दर्जनों ग्रामीण एसपी दिनेश कुमार से मिलें और बुके देकर सम्मानित किया। एसपी शामली ने कहा कि जल्द ही गांव में एक बैठक की जाएगी । शुक्रवार की शाम को चौकी पर बैठक हुई और एसओ झिंझाना राजकुमार शर्मा व प्रभारी चौसाना अवधेश शर्मा को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें