थानाभवन।
कस्बे में रैली निकाल कर पालीथिन बंद करने का संदेश दिया गया। नगर पंचायत से अधिशासी अधिकारी रवि यादव के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ किया। कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण व जीवन के लिए घातक है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत की पूरी टीम ने दुकानदारों को पॉलीथिन प्रतिबंध की पंपलेट बांटी व 15 जुलाई के बाद से पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की। इस दौरान चेयरमैन पति इंतजार अजीज, सभासद नीरज गोयल पाटी, नगर पंचायत से मनीश कुमार, लिपिक संजय कुमार, महफूज अली, फैजान, उमर पाशा, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।