फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाज गुलजार का भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर जोहड़ी के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

निशानेबाज गुलजार का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर जोहड़ी में छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। चयन होने से परिजनों और क्लब पर खुशी की लहर है
शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु गुलजार पुत्र रियासत निवासी कसेरवा खुर्द का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर जोहड़ी जनपद बागपत के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ है। क्लब अध्यक्ष मुकेश ने बताया कि चयनित निशानेबाज कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में एयर पिस्टल वर्ग में पदक जीत चुका है। अब खिलाड़ी को छात्रवृत्ति और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उन्होंने चयनित निशानेबाज का क्लब पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान तपन मलिक, हिमांशु, प्रशांत, पारस, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें