शामली।
मेपल्स एकेडमी स्कूल में शिक्षक और अभिभावकों काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए सुझाव दिए।
बुधवार को सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्री से नर्सरी तक के बच्चों के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। सभी शिक्षकों ने बच्चों के अभिभावकों को सुझाव दिए और बच्चों के बारे में विचार विमर्श किया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि काउंसलिंग सत्र शुरू करने का कारण स्कूल के प्रत्येक बच्चे की पूरी जानकारी लेना और शिक्षक व अभिभावकों की समस्याओं को सुनते हुए दूर करना है। इसके साथ ही शिक्षकों ने अभिभावकों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए सुझाव दिए।