करंट लगने पर बालिका की मौत
कांधला। क्षेत्र के गांव मलकपुर में घर के आंगन में खेलते समय इलेक्ट्रिक बोर्ड से निकले तार से करंट लगने पर बालिका की मौत हो गई। गांव मलकपुर निवासी इस्लाम की दो वर्षीय बेटी जकिरा सोमवार दोपहर को अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान बालिका ने इलेक्ट्रिक बोर्ड से निकल रहे तार को पकड़कर खींच लिया। जोरदार करंट लगने पर बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे सेे परिवार के लोगों में मातम पसर गया। इसके बाद बालिका का शव सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।