पात्रों के बीपीएल कार्ड बनवाएं
गढ़ीपुख्ता।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ओधरी व आसपास के गांव के रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति की हरियाणा प्रभारी शीतल भारती ने कहा कि पात्रों के बीपीएल कार्ड बनवाएं। वहीं, सरकार की योजनाओं को गरीब लोगों तक पहुंचाया जाए। शीतल भारती ने कहा कि सरकार की तरफ से गरीब लोगों के लिए बहुत योजनाएं आती रहती हैं। गरीबों को सही जानकारी नहीं होने की वजह से लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने गरीब लोगों को अमृता भारत गैस गढ़ीपुख्ता से उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित कराए।