शामली।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के नौ सेक्टरों में चौपाल का आयोजन किया गया। उनमें केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना, पेंशन योजना, मुद्रा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक की अगुवाई में किए गए कार्यक्रम के संयोजक संदीप नामदेव, पंकज कश्यप, सुनील अरोरा, सुशील गर्ग, संजीव लोहान, अमित मित्तल, संजीव शर्मा, नवीन गर्ग और वरुण शर्मा रहे।