फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान चलाकर 75 बच्चों और 37 गर्भवती महिलाओं को लगाएं जाएंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य बृहस्पतिवार को शामली पहुंचे और सीएमओ ऑफिस में विशेष संघन मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2018 तक संपूर्ण टीकाकरण उपलब्धि को प्राप्त करने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से देश के 28 प्रदेशों में विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण 23-27 अप्रैल, द्वितीय चरण 21-25 मई में शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ पूरा किया गया। अब 18-22 जून से जनपद में तृतीय चरण किया जाएगा। इसके तहत कुड़ाना सीएचसी क्षेत्र के गांव खेड़ी करमू, नगर पंचायत आजाद नगर बनत, कैराना ब्लॉक का गांव कन्नूखेड़ा उर्फ बधेव, शहर में मोहल्ला आलदरम्यान, ब्लॉक कांधला के गांव ताहिरपुर भभीसा, प्रेम नगर एलम, मोहल्ला राज जादगान मध्य कांधला, ब्लॉक ऊन में याहियापुर, खेड़ी जुनारदार, मोहल्ला रैदासपुरी गढ़ीपुख्ता, मोहल्ला माजरा झिंझाना, मोहल्ला रैदासपुरी ऊन, ब्लॉक थानाभवन के गांव जानीपुर, अहमदपुर, खानपुर, बाबरी, मोहल्ला रेती उत्तरी थानाभवन, जलालाबाद के मोहल्ला हरीनगर और शामली सीएचसी के मोहल्ला गौशाला रोड पर अभियान चलाया जाएगा। इन गांव और बस्तियों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डाक्टर राजकुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर आरके सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें