फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक संपन्न हुई चौथे जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शुक्रवार को शहर और देहात क्षेत्र की मस्जिदों में रमजान की चौथे जुमे की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई। देश की तरक्की के साथ ही अमन चैन की दुआ की गईं। इस दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। कैराना जामा मस्जिद में मौलाना ताहिर हसन ने चौथे जुमे की नमाज अदा कराई। मदरसा जामिअतुस्सादह के मोहतमिम मौलाना इरफान साकिब कासमी ने कहा कि तमाम महीनों का सरदार पवित्र रमजान-उल-मुबारक को बनाया गया है। साल में एक बार रमजान शरीफ मेहमान की तरह आता है। इसके जरिये अल्लाह अपने बंदों का इम्तिहान लेते हैं। वर्तमान में रमजान का तीसरा अशरा नरक की आग से छुटकारे का चल रहा है, जिसमें मगफिरत के फैसले फरमाए गए हैं। वहीं, मस्जिद ईदगाह वाली, सराय वाली, धोला पीर वाली, शामली बस स्टैंड वाली, दरबार वाली, गुली वाली, खजूरों वाली, हसनी वाली, मक्की मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम वाली मस्जिद के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नंगलाराई, मोहम्मदपुर राई, भूरा, गंदराऊ, इस्सोपुर खुरगान, गोगवान, रामडा, पंजीठ, तितरवाडा आदि गांवों में अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की। वहीं, शामली बस स्टैंड वाली मस्जिद में भीड़ अधिक होने के कारण अकीदतमंदों ने सड़कों पर सफे बिछाकर नमाज अदा की, जिससे कुछ देरी के लिए वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इस दौरान नगर पालिका परिषद की ओर से साफ-सफाई की खास व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें