13 मई को फिर बिगड़ सकता है मौसम
शामली। सोमवार की रात आंधी के बाद मंगलवार की देर रात तक झमाझम बारिश हुई। बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहने के बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा। दिन का तापमान स्थिर रहा। रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि तीन दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। 13 मई को एक बार मौसम बिगड़ सकता है। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेेदार अबुज चौधरी ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे तक 30एमएम बारिश रिकार्ड की गई।