फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में कुकर्म का आरोपी झुका, पीड़ितों ने किया माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

होमगार्ड द्वारा आठ साल के बच्चे से कुकर्म के मामले में गांव में पंचायत की गई। जिसमें आरोपी द्वारा माफी मांगने पर मामला निपट गया।
कैराना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व होमगार्ड पर आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगा था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उक्त प्रकरण में कई दिनों से जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी को लेकर मंगलवार को गांव में एक पंचायत हुई। जिसमें आरोपी और पीड़ित दोनों पक्ष पहुंचे। पंचों ने मामले में विचार-विमर्श किया, जिसके बाद आरोपी होमगार्ड ने अपने परिवार सहित पीड़ित परिवार से सामूहिक रूप से माफी मांगी तथा मुकदमे को खत्म करने का आग्रह किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पूरा मामला पंचों को सौंप दिया। साथ ही, दंड को मना कर दिया गया। बाद में पंचों ने विचार करने के बाद कहा कि थाने में दर्ज मुकदमे को कानूनी तरीके से खत्म कराया जाएगा। पंचायत में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें