फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रांसफार्मर खराब, गर्मी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पानीपत रोड स्थित मदरसे के पास रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इससे गुलशन नगर बस्ती में भी अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

नगर के पानीपत रोड पर स्थित मदरसा इशातुल इस्लाम के निकट विद्युत निगम का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जहां से गुलशन नगर नई बस्ती सहित मदरसा तथा स्कूल में विद्युत सप्लाई होती है। शुक्रवार देर शाम अचानक ट्रांसफार्मर से टपकते तेल में आग लग गई है। सूचना मोहल्लावासियों ने विद्युत निगम को दी, जिस पर सप्लाई कटने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि आग में ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कॉलोनी में अंधेरा छा गया। तभी कुछ देर बाद लाइनमैन व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुबह को ट्रांसफार्मर उतारने का आश्वासन देकर चले गए। उधर गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें