शामली।
वीवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को माध्यमिक सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। संगठन के लिए आरपी शुक्ला को संयोजक और ओमपाल सिंह को सह-संयोजक पद पर मनोनीत किया गया। संयोजक ने कहा कि संगठन सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार कर उनके निराकरण कराने प्रयास करेगा। संघ की अगली बैठक पांच मई को वीवी कॉलेज में होगी। मौके पर ब्रजराज सिंह, नबाव सिंह, ओमप्रकाश, रमेशचंद, अशोक, पवन सेन, श्रीनिवास, सुुुुभाषचंद, ब्रजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।