शामली।
उच्च शिक्षा विचार मंच की ओर से शामली में सुभाष चौक पर बेमियादी धरना 22 दिन से चल रहा है। धरनास्थल पर क्रमिक अनशन के 13 वें दिन सात लोगों ने किया। इस दौरान देशपाल राणा के नेतृत्व में लोकेंद्र राणा, बाबूराम पंवार, जयबीर मलिक कुड़ाना, कृष्णपाल मलिक, मनोज मेंबर, बच्चू सिंह, सुधीर कालखंडे क्रमिक अनशन में शामिल रहे। वहीं, शाम को नगर पंचायत जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, रालोद प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, आर्य जाट महासभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, आर्य जाट महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर प्रताप सिंह ने जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त कराया। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, बाबूराम पंवार, ऋषिराज राझंड, मांगेराम ठेकेदार, यशपाल पंवार, राजवीर सिंह लांक, विरेंद्र सिंह मुखिया बझेडी व प्रदीप पंवार, राजकुमार शर्मा, राहुल शर्मा, राजबीर सिंह लांक और नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।